मुझमें तुम्हारा हिस्सा
हां मैं तुम्हारे बिन सांस नहीं ले सकता, पर मैं तुम्हें कभी नहीं बताऊंगा,तुम में और मेरी जिंदगी में कोई अंतर नहीं है, मुझे तुम्हें हासिल नहीं करना, मुझे बस जीना है, तुम्हें, इस जिंदगी को, जी भर.
मेरी इश्क की दुनिया में चांद सितारों और परियों की कोई जगह नहीं है, हमारा इश्क और हम काफी हैं उस दुनिया को बनाने के लिए ; सबसे अलग, सबसे खूबसूरत और सबसे अप्रतिम.
जो हिस्सा तुम्हारा मुझ में है, वो तुम किसी और की होकर भी मेरे भीतर से नहीं छीन सकती, वो सिर्फ और सिर्फ मेरे लिए बना है.
उसके लिए खाली जगह सिर्फ मेरी किस्मत की लकीरों और मेरे दिल में है, मैं तुम्हें कभी हासिल करने की फेर में नहीं पड़ूंगा.
मैं जितना तुम्हें हासिल करना चाहूंगा तुम किसी रेत की तरह फिसलती ही जाओगी, तुम्हें बस जीना है मुझे सिर्फ और सिर्फ जीना है.......
Comments
Post a Comment