इंग्लैंड : कोहली का बदलापुर

विराट कोहली छरहरे बदन का, भारत और दुनिया की आधी लड़कियों का क्रश और अद्भुत क्षमता, कला, कौशल का धनी बल्लेबाज जिसमें सचिन गांगुली सहवाग और धोनी एक साथ दिखते हैं.

उसका मैदान पर आना भारतीय दर्शकों में एक अलग ही जोश करता था अद्भुत कवर ड्राइव और निगाहों में सटीकता उसके खेल को और दर्शनीय बनाते हैं, टेस्ट का चाहे धैर्य हो, वन डे की क्लास और टी-20 के फटाफट शॉट इन सब की एक झलक देखने के लिए दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी मरते हैं.

लेकिन इन सबसे इतर विराट कोहली एक और रूप में जाने जाते हैं - एंग्री यंग मैन, एनफील्ड विराट कोहली के गुस्से के कई किस्से दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को जबानी याद हैं.

चाहे किस्सा उठाएं मिचेल जानसन और विराट कोहली का.

26 जनवरी 2012 एमसीजी विराट कोहली और शेन वॉटसन.

एशिया की दो टीमें भारत और बांग्लादेश याद ही होगा आपको विराट कोहली द्वारा रुबेल हुसैन को दिल्ली के शानदार शब्दों द्वारा नवाजा जाना.

एशिया कप शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका एशिया कप 2012, विराट कोहली का शतक और पाकिस्तान के फ्रस्ट्रेटेड तेज गेंदबाज और उनके तनाव को बढ़ाने के लिए विराट कोहली के मुंह से लगातार निकल रहे अपशब्द

चलिए जब विराट कोहली पुराण शुरू हुआ है तो नजर दोहराते हैं इंडियन प्रीमीयर लीग पर

एक समय पर गौतम गंभीर की छांव तले खेलने वाले विराट कोहली जब आईपीएल के मंच पर एक दूसरे के खिलाफ खेले तो कोई कैसे भूल सकता है 2013 में विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई को वह तो भला हो और रजत भाटिया का जिन्होंने आकर दोनों के बीच बीच बचाव करने की जहमत उठाई और बात बढ़ते बढ़ते रह गई.

चलो ठीक है मान लिया विपक्षी टीमों खिलाफ खेलते हुए खेल का गुस्सा होता है, खेल का अपना अलग रंग होता है लेकिन जब आप एक ही टीम में खेल रहे हो तो अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी के खिलाफ कोई कैसे गुस्सा कर सकता है लेकिन साहब यह विराट कोहली है कुछ भी कर सकते हैं इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे थे और विराट कोहली तक टीम के नए-नए हिस्से थे लेकिन भाई साहब ताव तो कम था नहीं लड़के में, और टीम सिलेक्शन की मामूली बात पर दोनों के बीच तनातनी एकदम कसके वाली हो गई.

चलो यहां तक भी ठीक कि अपनी टीम में भी झगड़े हो जाते हैं, अरे मुलायम सिंह वाली बात लड़के हैं गलती हो जाती है, लेकिन एक स्टेज परफॉर्मर के लिए उसके दर्शक से बड़ा कोई नहीं होता, लेकिन फिर से यह विराट कोहली है, इनके लिए वो भी शायद कुछ नहीं है इसकी बानगी देखने को मिली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल के एक मैच में कुछ हुल्लड़ लड़कों के ग्रुप की हूटिंग के बाद विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में ही एकदम भड़क गए और आदत बड़ी नाश पीटी के तर्ज पर उनको भी सदवाक्यों उसे नवाज डाला.

यह थे कुछ विराट कोहली एंग्री यंग मैन के कारणों में विराट कोहली को 10 साल से अधिक समय हो गया है भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए लेकिन इन उदाहरणों के अलावा भी कई जिंदा उदाहरण है जो विराट कोहली को बदलते हुए कभी नहीं दिखाते और विराट कोहली अपनी उसी इमेज के साथ खुश नजर आते हैं और हो भी क्यों ना दुनिया में सबसे ज्यादा फैंस अगर किसी के पास है तो शायद विराट कोहली ही है, लगातार क्रिकेट समीक्षकों की आलोचना के बाद भी शोले के जेलर की तरह जमाने बदलने के बाद भी यह नहीं बदले.

और अब बात मुद्दे की

जैसा कि सभी को पता है क्रिकेट विश्व कप 2019 चल रहा है दुनिया की बेस्ट 10 टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं और अगर उनमें भी कोई बेस्ट है तो दुनिया के नंबर एक और नंबर दो बल्लेबाज नंबर एक गेंदबाज के साथ भारतीय टीम है, लेकिन यह कोई बताने वाली बात नहीं है क्योंकि यह मुद्दे का हिस्सा नहीं है

मुद्दा है विराट कोहली का एंग्री यंग मैन वाली इमेज का होना, याद कीजिए भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का मैच भारतीय फैंस के द्वारा लगातार स्टीव स्मिथ को चीटर चीटर बुलाया जाता है, स्टीव स्मिथ ने व्यक्तिगत रूप से विराट कोहली भी नहीं पसंद करते हों और ना ही एक खिलाड़ी के तौर पर करते होंगे, लेकिन अचानक से विराट कोहली का जेंटलमैन जाता है और थोड़ा गुस्से में बल्ला हवा में उछालते हुए उन लोगों से पूछता है क्या हो रहा है बंद करो, लोग चुप होते हैं स्टीव स्मिथ हल्की सी मुस्कुराहट के साथ विराट कोहली से हाथ मिलाते हैं.

फिर आता है भारत पाकिस्तान मैच - वर्ल्ड कप के फाइनल से भी बड़ा मैच अभी तक के वर्ल्ड कप 2019 में किसी मैच के सारे टिकट नहीं बिके, लेकिन भाई साहब यह भारत-पाकिस्तान का मैच है यहां टिकट का टिकट का पुराना रूप भी बिकेगा,

और भयंकर बिका - रोहित शर्मा और केएल राहुल की धुआंधार बल्लेबाजी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का धागा खोल दिया और फिर आए विराट कोहली मास्टर क्लास दिखाते हुए अच्छे खासे 70 रन बनाए बारिश का व्यवधान हुआ, और 47 वें ओवर में खेल रुका आधे घंटे बाद बारिश रुकी और खेल दोबारा वहीं से शुरू हुआ मोहम्मद आमिर लेकर आए अगला होगा, विराट कोहली को एक बाउंसर आई और पुल शॉट खेलने के चक्कर में विराट कोहली मिस कर बैठे, आमिर खुशी से उछल गए सरफराज पीछे से अलग ही मुंह बना कर खुश हो गए कि विकेट लिया.

अंपायर के चेहरे की भंगिमा का भाव नहीं बदला मने उसने नॉट आउट पर ही अपना पक्ष कायम रखा है, लेकिन फिर एक बार तीन मैचों में दूसरी बार विराट कोहली का जेंटलमैन जागा और इस बार मामूली नहीं जागा भयंकर जागा, जो विराट कोहली आउट होने पर भी आउट नहीं मानते, उन्होंने नॉटआउट रहते हुए खुद को आउट दिया और निकल लिए जिसकी वजह से टीम का कम से कम नहीं तो 20 रन का नुकसान हुआ.

दोनों बातों को बताने का उद्देश्य था कि क्या विराट कोहली दा एंग्री यंग मैन, अब अमिताभ बच्चन की तरह सुलझे और समझदार बुजुर्ग के रूप में आचरण करने लगे हैं.

लेकिन मेरी व्यक्तिगत राय में शायद भारतीय टीम में एकमात्र एंग्री मैन है जो विराट कोहली हैं और बाकी सभी शांत खिलाड़ी हैं, तो अगर कप्तान भी इस तरह से बदल गया तो कैसे चलेगा.

महेंद्र सिंह धोनी को उनकी कूलनेस के लिए जाना जाता है लेकिन जब जब जरूरत पड़ी, तो हर कोई जानता है महेंद्र सिंह धोनी क्या हैं.

थोड़ा बहुत शायरी करते हैं तो शायरी चिपकाने की आदत है जैसी भी है ये भी पढ़ लो...

"बुरा ये नहीं कि तुमने अब कुछ सहा
बुरा ये है कि तुमने कुछ नहीं कहा"

तो विराट कोहली को अपनी इमेज जो है वही रखनी चाहिए, अपने खेल के लेवल को और ऊंचा उठाना चाहिए, क्योंकि जो और जिस विराट कोहली को लोग पसंद करते हैं, वह यह विराट कोहली नहीं है, जो अपना विकेट इतनी आसानी से दे दे वह भी पाकिस्तानी गेंदबाज को, लोग मलिंगा को कूटने वाला, उमर गुल और मोहम्मद आमिर को नानी याद दिलाने वाला, जॉनसन, एंडरसन, स्टार्क, ली, जैसे धुरंधरों को धुआ धुआ करने वाले विराट कोहली को पसंद और प्यार करते हैं.

विराट कोहली लोग आपके खेल के साथ खेल के अंदाज को भी पसंद करते हैं और उम्मीद करते हैं आप जल्दी उसी पुराने अंदाज में खेलते हुए नजर आएंगे.

बाकी

तू ख्वाब देखते रह जा,

तू ख्वाब देखते रह जा,

तू ख्वाब देखते रह जा

हम ले जाएंगे ....

तू शक्ल देखते रह जा,

तू शक्ल देखते रह जा,

तू शक्ल देखते रह जा

हम ले जाएंगे ....

क्राउन क्रिकेट का मैडम जी हम ले जाएंगे!

अरे क्राउन क्रिकेट का मैडम जी हम ले जाएंगे।

तू हाथ मसल ते रह जा,

तू हाथ मसल ते रह जा,

तू हाथ मसल ते रह जा,

हम ले जाएंगे ....

तू खेल बदलते रह जा,

तू खेल बदलते रह जा,

तू ख्वाब देखते रह जा,

तू ख्वाब देखते रह जा

हम ले जाएंगे ...

क्राउन क्रिकेट का मैडम जी हम ले जाएंगे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तुम्हारे लिए

अक्टूबर : निर्मल वर्मा की कहानियों सी उदासी वाला महीना

प्रेम प्रमेय