क्या होगा उस दिन
क्या होगा उस दिन
जिस दिन सब छोड़ देंगे
कहने वाले सचमुच में सब कुछ छोड़ देंगे
क्या होगा उस दिन
जिस दिन सारे जिद्दी लोग
छोड़ देंगे जिद करना
क्या होगा उस दिन
जिस दिन सब भूल जाएंगे
कहने वाले सच में
सब कुछ भूल जाएंगे
क्या होगा उस दिन
जिस दिन तुम्हें मनाने वाले
भूल जाएंगे मनाना तुम्हें
क्या होगा उस दिन
जिस दिन हाथ पकड़कर रोकने वाले
यकायक हाथों को छोड़ देंगे
क्या होगा उस दिन
जिस दिन "क्यूं कर रहे हो"
का जवाब "अब नहीं करेंगे" होगा
और यकीनन उस दिन से नहीं होगा
क्या होगा उस दिन
जिस दिन तुम्हारे मना करने पर
तमाम मोहब्बत करने वाले लोग
छोड़ देंगे यकायक मोहब्बत करना
क्या होगा उस दिन
जिस दिन कुछ नहीं होगा
Comments
Post a Comment